Featured

मधुबनी : स्मार्ट मीटर को लेकर डीएम ने की प्रेसवार्ता:मधुबनी में अधिकारी ने कहा-लोगों को किया जाएगा जागरूक, कई बातें झूठी

मधुबनी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच जो गलत बातें फैली हुई है उसको लेकर शनिवार को बिजली विभाग के अभियंता के साथ जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय में प्रेसवार्ता किया। इसमें स्मार्ट मीटर के लाभ के बारे में बताया गया। जबकि लोगों के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर कई झूठी बातें फैली हुई है। स्मार्ट मीटर लगने से कोई ज्यादा बिल नहीं आता है। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच जो भ्रांति है वो गलत है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को ऑनलाइन रिचार्ज के तहत प्रोत्साहन राशि मिलती है। दरभंगा और मधुबनी दोनों जिलों को मिलाकर करीब 15 लाख बिजली उपभोक्ता है। वहीं दोनों जिलों में अब तक 2 लाख स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है।

इसके अलावा अगर किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर को लेकर कोई परेशानी है तो एक नंबर जारी किया गया है। उस पर 10 बजे से लेकर चार बजे तक कॉल करके मीटर के संबंध में जानकारी ले सकते है। कर्मी उपभोक्ता की शिकायत को दर्ज करेंगे। इसके अलावा मंगलवार से शुक्रवार को पदाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। स्मार्ट मीटर से हो रही समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। वही अब स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही 3 महीने से 6 महीने तक अधिक राशि रखने पर अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *