बिहार : ‘1 घंटे के अंदर बिहार में शराब से प्रतिबंध हटा देंगे’, प्रशांत किशोर ने कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार की जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जन सुराज की सरकार बनी तो एक घंटे में शराबबंदी को हटा दिया जाएगा।
बिहार की जन सुराज पार्टी के मुखिया और राजनीतिक विश्लेषक रहे प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। प्रशांत कुमार बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में लगे हैं। इसके पहले वो बिहार में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है कि अगर बिहार में अगली बार उनकी सरकार बनती है तो एक घंटे के भीतर राज्य से शराबबंदी को खत्म कर दिया जाएगा।
प्रशांत किशोर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बयान दिया कि जन सुराज की सरकार बनी तो एक घंटे में शराबबंदी को हटा दिया जाएगा।
जीतन राम मांझी के उस बयान पर भी प्रशांत किशोर ने जवाब दिया, जिसमें HAM प्रमुख ने कहा कि अधिकारी लोग भी शराब पीते हैं। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जीतन राम मांझी और बाकी दूसरे दलों के लोग क्या कहते हैं, ये सब हमको नहीं पता है। लेकिन हम पिछले दो साल से कह रहे हैं कि जिस दिन जनसुराज की सरकार बनेगी, एक घंटे के अंदर बिहार से शराबबंदी खत्म।
