Featured

पटना : अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरने से महिला की मौत:एक साल पहले हुई थी शादी, छोटी-छोटी बात पर दोनों के बीच होता था विवाद

पटना में अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरने से एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। एक साल पहले ही शादी हुई थी। गार्ड की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना गोपालपुर थाने क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी ग्रीन अपार्टमेंट की है।

पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

मृतका की पहचान पहाड़ी निवासी विकास कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी के तौर पर हुई है। विकास पिछले 10 साल से यहीं रह रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आए दिन छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होता था। विकास ओला ऑटो चलाने का काम करता था।

हादसे के बाद घटनास्थाल पर जुटी लोगों की भीड़
छठी मंजिल से गिरती तो शव क्षत-विक्षत हालत में होता

वहीं, गार्ड का कहना है कि सुबह के समय 5 बजे के करीब मैं यहीं बैठा था। उस समय कुछ भी पता नहीं चला। कुछ देर बाद मैं टॉयलेट चला गया। वहां से लौटने के बाद देखा कि अपार्टमेंट के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद मैंने पुलिस की इसकी सूचना दी। अगर छठी मंजिल से छलांग लगाती तो शव क्षत-विक्षत हालत में होता, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

हत्या या आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच

थाना प्रभारी जावेद अहमद खान का कहना है कि छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *