Featured

सीतामढी : सीतामढ़ी में महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ तालाब में लगाई छलांग, सुबह पानी में तैरते मिले चारों के शव

सीतामढ़ी के श्रीरामपुर गांव में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने की जांच।
  1. भारत-नेपाल सीमा स्थित बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव की घटना
  2. महिला और उसके तीन बच्चों का शव तालाब से बरामद किया गया
  3.  बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा स्थित बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव (तेलियाही) में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव तालाब से बरामद किया गया है।

गांव के लोगों का कहना है कि महिला ने अपने तीनों बच्चों के संग तालाब में कूदकर जान दी है। महिला अपने घर पर इन्हीं तीनों बच्चों के साथ अकेले रहा करती थी। उसका पति लुधियाना में सिलाई करता है।

महिला के घर में आगजनी

महिला के घर में आगजनी होने की भी जानकारी सामने आई है। बंद पक्के मकान के अंदर आग से काफी सारा सामान जलकर राख हो गया है।

यह देखकर सभी और घबरा गए उन्हें लगने लगा की ऐसा न हो कि चारों अंदर ही जल गए हो। अंदर चेक करने पर कोई भी ना था। इसके बाद गांव में लगे जन्माष्टमी मेले में लगे माइक से लोगों ने अनाउंस करवाया।

महिला के नाम से पुकार किया गया, ताकि वह कहीं मेला घूमने आई हो, तो अनाउंसमेंट सुनकर अपने घर लौट जाए। रात भर लोग चिंतित रहे।

सुबह में पड़े मिले चारों शव

सुबह-सुबह चारों के शव तालाब में देखे गए। इसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। शवों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *