Featured

मधुबनी : स्वास्थ्य योजनाओं का ऑनलाइन निबटारा करने का निर्देश 

आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने किया. मधुबनी: प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में स्वास्थ्य कार्यों का ऑनलाइन निष्पादन करने हेतु आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने किया. बैठक में सभी आशा कार्यकर्ताओं को क्षेत्रों में चल रहे सभी स्वास्थ्य योजनाओं का ऑनलाइन निष्पादन करने हेतू प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर पीएचसी प्रभारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण, आर आई सहित स्वास्थ्य से संबंधित जो भी योजनाएं चल रही उसका अब ऑनलाइन निष्पादन होगा. बताया पहले सर्वे, ड्यूलिस्ट पर कार्य का निष्पादन होता है पर अब से सभी कार्य ऑनलाइन अपलोड करना है. कहा अब सभी कार्य ऑनलाइन हो रहा है. ऊंचे स्तर पर स्वास्थ्य संबंधित सभी कार्यों का ऑनलाइन निष्पादन किया जा रहा है. जिसको देखते हुए अब निचले स्तर पर भी क्षेत्रों आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा भी निष्पादित सभी कार्यों को ऑनलाइन अपलोड करेंगे. मौके पर बैठक में कार्यों का ऑनलाइन अपलोड करने हेतु आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी भी थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *