समस्तीपुर : शराब पीकर पत्नी को ले जा रहा था मायके, समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवक ने अपना नाम आनंद कुमार और घर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव बताया। जबकि उसकी पत्नी का मायका वारिसनगगर के लरवाड़ा गांव में था। नशे में रहने के कारण वह रास्ता भी भटक गया था। जिससे काफी देर तक पत्नी के सयाथ बाइक से इधर उधर की चक्कर भी लगाता रहा। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच में यश्ुवक के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
