Featuredदरभंगा

केएम टैंक अवस्थित शिव मंदिर पर महिला विचार मंच की बैठक आयोजित।

दरभंगा: गुरुवार को महिला विचार मंच द्वारा संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। लहेरियासराय के केएम टैंक अवस्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अर्पणा झा ने की। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए विचार मंच की प्रदेश संयोजक अर्पणा झा ने कहा कि समाज की सोच बदलने के लिए महिलाओं को सशक्त होना होगा। इसके लिए शिक्षा और संस्कारों का समावेश जरूरी है। जागरूक न होने की वजह से तमाम महिलाएं संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित हैं। वहीं, इसी अभाव के कारण वे सकारात्मक संदेश का प्रसार भी नहीं कर पा रहीं। अतः हमारा संगठन महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से भी सशक्त करने केलिए कार्य करेगा।

बैठक के दौरान भावना देवी को केवटी प्रखण्ड का संयोजक बनाया गया। साथ ही जल्द सभी प्रखंडो में महिलाओं की सशक्त टीम बनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान अर्चना कुमारी, लीलावती देवी, मीरा देवी एवं प्रियंका कुमारी आदि ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *