Tuesday, October 27, 2026
Latest:
Featured

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से आज (सोमवार) को जिला नियोजनालय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम योजना के तहत कुल 20 स्टडी किट का वितरण किया गया


साथ ही इसमें BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को 07 स्टडी किट, SSC एवं दूसरी परीक्षाओं के लिए कुल-05 एवं Railway की परीक्षा में 08 अभ्यर्थियों को स्टडी किट प्रदान किया गया।

इस योजना का लाभ लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय मे निबंधन न्यूनतम छः माह पूर्व होना अनिवार्य है,


वार्षिक आय तीन लाख से कम होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) और detjob.bihar.gov.in पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *