Featuredदरभंगा

डीएमसीएच के शिशु विभाग में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

दरभंगा। जय प्रभा मेदांता अस्पताल एवं दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शिशु रोग विभाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल, पटना से पहुँचे शिशु हृदय

रोग चिकित्सक डा. पंकज कुमार गुप्ता, शिशु कैंसर रोग डा. अमित कुमार और शिशु पेट रोग डा. आर्या सुष्मिता ने करीब 100 बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण किया।

डा. पंकज कुमार गुप्ता ने करीब पांच दर्जन से अधिक बच्चों का इको जांच किया, जिसमें से तीन दर्जन के करीब बच्चों में हृदय रोग के लक्षण दिखाई दिए। इन

सभी बच्चों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से रेफर किया जाएगा और इनका ईलाज मेदांता अस्पताल, पटना में नि:शुल्क बिहार सरकार के मदद से किया

जाएगा। शिविर में दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर से बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहुँचे थे, जिन्हें देखने के उपरांत उचित सलाह दिया गया। इस अवसर पर शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने बताया

कि ऐसे सभी बच्चे जो हृदय रोग या कैंसर रोग से पीड़ित हैं उनका संपूर्ण ईलाज मेदांता अस्पताल, पटना में नि:शुल्क किया जाएगा, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *