Featuredदरभंगा

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में बेस्ट अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए संतोष दत्त झा।

दरभंगा: समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक कार्यों समेत जनमानस को उनके कर्तव्य और अधिकारों के लिए लगातार जागरूक करने एवं समय समय पर शोषितों और पीडितों की आवाज़ बनने वाले दरभंगा के प्रोफेसर संतोष दत्त झा बेस्ट अचीवर्स अवार्ड से दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में नवाज़े गए।

सरकार की विभिन्न इकाईयों से सम्बद्ध एवं निबंधित, आईएसओ 9001 से मान्यता प्राप्त मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उन्हें फरीदाबाद के दशमेश प्लाजा में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सामाजिक,राजनैतिक एवम सांस्कृतिक जगत की जानी मानी हस्तियाँ मौजूद थी।

अवार्ड लेने के उपरांत अपने सम्बोधन में प्रोफेसर संतोष दत्त झा ने कहा कि हमारा दायित्व न केवल अपनी ड्यूटी करना है बल्कि अपने कार्यों से समाज मे जागरूकता लाते हुए शोषितों और पीड़ितों के साथ जरूरतमंदों की मदद करना भी है। इस अवार्ड के लिए उन्हें चयनित करने हेतु संस्था का आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *