Featuredदरभंगा

चुनाव को लेकर जीविका दीदी ग्रामीण क्षेत्रों में चला रही है विशेष अभियान।

दरभंगा। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही जीविका दीदियां मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को मतदान के

प्रति जागरूक कर लोकतंत्र को सशक्त करने का संदेश दे रही हैं। जीविका की त्रिस्तरीय सामुदायिक संगठन एसएचजी, ग्राम संगठन व संकुल संघो में पूर्ण उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व लोकसभा चुनाव-24 में

सभी को बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित कर रही है। जीविका दीदी वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चला रही है। जहां लोग मतदान के प्रति उदासीन रहे है।

जीविका दीदी इसी क्रम में किरतपुर बीपीआइयू अंतर्गत कमला संकुल संघ में ग्रामीण महिलाओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। प्रखंड मेंटर सह जिला

संचार प्रबंधक राजा सागर व प्रखंड परियोजना प्रबन्धक कृष्णदेव कुमार ठाकुर के नेतृत्व आयोजित इस कार्यक्रम में जीविका परियोजना प्रबंधक कृष्णदेव कुमार ठाकुर ने

सभी को “दरभंगाक मतदान” केंद्र एप्प की जानकारी देकर सभी से एप डाउनलोड करवाया। उन्होंने बताया कि इस एप्प में चुनाव से जुड़ी सारी जानकारियां

उपलब्ध है साथ ही संबंधित अधिकारियों के नाम, मोबाईल नंबर, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन, फायर, एम्बुलेंस, आपदा प्रबंधन आदि

महत्वपूर्ण नंबर भी मौजूद है। बुथों के गूगल मैप्स लिंक्स से बूथ ढूँढने में भी काफी सहुलियत होगी। मतदाता जागरूकता से संबंधित वीडियो के साथ चमकी बुखार,

लू से बचाव व इस मौसम में आग लगने जैसी घटनाओं से बचने के उपाय आदि का वीडियो भी दिखा जा रहा है। वहीं जिला संचार प्रबंधक राजा सागर ने बताया कि संचार मद से जिले अंतर्गत कुल 162 पिको प्रोजेक्टर

आवंटित है, जिसका प्रयोग कैडरों द्वारा जीविका दीदियों को विभिन्न विषयों पर समझ व जानकारी विकसित कर उन्हें सबल बनाना है। मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य एवं

पोषण, आधुनिक व वैज्ञानिक विधि से कृषि, पशुपालन, रोजगारपरक प्रशिक्षण, सामुदायिक शिकायत प्रणाली, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव आदि का वीडियो प्रसारण

कर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर कुशल बनाना है। राजा सागर ने बताया जीविका दीदियाँ ही पिको प्रोजेक्टर संचालित करती हैं इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। पिको प्रोजेक्टर सुदूर क्षेत्रों की जीविका

दीदियों के लिए जानने और सीखने का प्रमुख उपकरण बना है। इस मौके पर रंगोली, मेंहदी, संकल्प, रैली, संगोष्ठी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर

जीविका दीदीयों ने सभी को मतदान के महत्व को गहनता से समझाया। इस कार्यक्रम में एसी संजय मिश्रा, सीसी विजय कुमार व मीरा कुमारी के अलावा दर्जनों कैडर व सैकड़ो जीविका दीदियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *