Featuredदरभंगा

रेडिमेट के दुकान में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति का नुक्सान।

मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र बाजितपुर बाजार स्थित निधि गार्मेंट्स नामक रेडीमेड की दुकान में शुक्रवार की देर रात अचानक लगी आग में लाखों की सम्पत्ति जलकर राख

हो गई। बताया जाता है कि बंद दुकान में शॉट सर्किट से लगी आग धीरे-धीरे भीतर में फैल गई। आग का धुआं बाहर निकलने के बाद जबतक लोग पहुंचते दुकान के

सभी सामान आग की चपेट में आ गए थे। सूचना पाकर मौके पर अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे बाजितपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार तथा मनीगाछी पुलिस ने आम

लोगों की मदद से बगल की दुकान के सामानों को बाहर निकाला। जिससे दूसरी दुकान के सामान जलने से बच गए। इसी दौरान घटना की सूचना मिलने पर फायर

ब्रिगेड की पहुंची दो गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई और आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में लाखों के सामान जलने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वैसे क्षति का आकलन किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर घटी

तीसरी घटना। सुरक्षा के लिए लोगों ने मनीगाछी में फायर ब्रिगेड देने की मांग की। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर आग लगने की यह तीसरी घटना है। मनीगाछी प्रखंड में सुरक्षा के मद्देनजर तीन थाना कार्यरत

हैं। इसमें मनीगाछी, नेहरा एवं बाजितपुर थाना शामिल हैं। एक साथ तीन थाना वाले प्रखंड में आकस्मिक घटनाओं को लेकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां नहीं है। ज्ञात हो कि 22 पंचायत वाले इस प्रखंड में 45

राजस्व गांव हैं। स्थानीय लोगों द्वारा समय-समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए प्रशासन से गुहार लगाई जाती रही है। प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव, संजीव झा, मनीष मेहता, श्रवण नायक, मुखिया शंकर

कुमार मिश्र, प्रियंका मेहता, अन्नू कुमारी, गणेश मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि व आम लोगों ने आकस्मिक घटनाओं को देखते हुए यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की तैनाती करने का आग्रह जिला प्रशासन से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *