मामले में मृतक सुनील पासवान का भाई अनिल पासवान के आवेदन पर बहेड़ा थाना में युडी केस दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अंटौर
गांव के वार्ड-10 में 25 अप्रैल कि रात मेरे ग्रामीण नरेश पासवान कि पुत्री सोनी कुमारी कि शादी थी। जिसका बारात के लिए पंडाल मेरे घर के सटे बनी थी। रात में
बारात आए मेरे दरवाजे के सामने नाच गान कर रहे थे, इसी बीच पंडाल एवं एक फुस के गाय घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग कि लपटें चारों ओर
फैले गई इस दौरान अफरातफरी मच गई। जिससे घर से किसी तरह अपने भातिज सुशांत कुमार, भतिजी स्वाती कुमारी को निकाले गए। इसी दौरान गैस सिलिंडर भी ब्लास्ट कर गया, जिससे एस्बेस्टस घर के नीचे गिर गया।
आग की ज्वाला ने मेरा भाई सुनील पासवान, भाभी लीला देवी, बहन कंचन देवी, भांजी साक्षी कुमारी, भांजा सशांक कुमार एवं सुधांशु कुमार को अपने आगोश में ले लिया। घर में रखे सभी सामान करीब 4 लाख रुपए की
सामान जलकर राख हो गई। तीन गाय भी जलकर मर गए। वहीं पड़ोसी लाल पासवान के गाय एंव रामवृक्ष पासवान के टेंट हाउस भी बुरी तरह जलकर राख हो गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच
कर जले राख को बझा दिया तथा बहेड़ा थाना पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं थानाध्यक्ष चन्द्र कान्त गौड़ी
से पूछने पर बताया कि मृतक सुनील पासवान का भाई अनिल कुमार पासवान के आवेदन पर यूडी केश दर्ज कर लिया गया है। जिसमें किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है।





