Featuredदरभंगा

नशेड़ी पुत्र को पिता ने किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा जिला के जाले थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया। बेटा नशा करता था। परिजनों के साथ मारपीट सहित गली

गलौज करता है। इसी से तंग आकर पिता ने पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रविवार की है। पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मामले में अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उक्त मामला कमतौल थान क्षेत्र के बरिऔल गांव का है। जहां के कामोद दास अपने पुत्र नंदलाल से तंग आकर रविवार को कमतौल थाना में आवेदन दिया की उसका पुत्र प्रत्येक दिन नशे की हालत में आता है। परिवार के लोगों के साथ मार पिट व गाली गलौज करता है।

ऐसे में थाना अधिकारी पंकज कुमार ने सज्ञान लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच के दौरान उसके शरीर से काफी अलकोहल की पुष्टी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *