Featuredदरभंगा

विक्षिप्त महिला का शव मिलने से सनसनी

बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा गांव में अड़हर के खेत में एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लाश मिलने से जितनी मुंह उतनी बातें लोग बोल रहे हैं। घटना के संबंध स्थानीय सूत्रों के अनुसार विगत तीन चार वर्षों से उक्त महिला दुर्गा मंदिर के आसपास रहती थी और लोगों से मांग चांग कर अपना भूख मिटाती थी। शनिवार को दोपहर नवादा से आशापुर जाने वाली पथ में नवादा गांव के पास एक अड़हर कि बीच खेत में महिला को शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों कि भीड़ जूट गई। सूचना मिलते ही बहेड़ा थानाध्यक्ष चंन्द्रकांत गौरी ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंन्द्रकांत गौरी ने बताया कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे को भी खंखाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *