Featuredदरभंगा

सड़क निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर मंत्री से मिले सांसद।

दरभंगा: संसद भवन में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने मुलाकात की। उन्होंने विभाग से जुड़ी दरभंगा की विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर मंत्री से वार्ता की और मिथिला के केंद्र दरभंगा आने का आग्रह किया, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक संदेश दिया।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि भारतमाला परियोजना के अंतर्गत लगभग 215 किलोमीटर लंबे आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे सड़क का निर्माण लगभग 12500 करोड़ की लागत से 4 पैकेज में होना है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 527ई, रोसड़ा से रामनगर दरभंगा 43 किलोमीटर दो लेन सड़क का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा, जिसकी सभी विभागीय प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 527ई को रामनगर से लोहिया चौक(हजमा चौराहा) तक विस्तार किए जाने का आग्रह किया था, जिसकी विभागीय स्वीकृति पूर्व में दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि रामनगर से लोहिया चौक(हजमा चौराहा) तक 4 किलोमीटर के इस सड़क के लिए अनुमानित लागत 7.255 करोड़ रुपए है। लगभग 1000 करोड़ की लागत से दिल्ली मोड़, दरभंगा से जयनगर तक राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 105 (नया नम्बर 527बी) के चार लेन मरम्मत व चौड़ीकरण का कार्य भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *