Featuredदरभंगा

दर्दनाक: दरभंगा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत।

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के कमतौल स्टेशन पर मंगलवार को करीब दिन के बारह बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

रेल प्रशासन के बहुत प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो पाई। जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना दरभंगा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रेल पटरी के बीच मृतक का सिर और रेल लाइन के दक्षिण पूरा शरीर पड़ा था। मृतक के शरीर पर गहरे नीले रंग का पैंट, हल्के रंग का शर्ट और गले में नारंगी रंग का गमछा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *