Featuredदरभंगा

फायरिंग करते जा रहे बदमाशों ने युवक को मारी गोली।

एनएच 27 पर बदमाशों का कहर लगातार जारी है। एनएच पर रविवार की देर शाम बदमाश लगातार बदमाश फायरिंग करते जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक को भी गोली मार दी गई। सदर थाना क्षेत्र के बसैला मोड़ के पास पंजाबी ढाबा के पास घटना घटी।

वहां से गुजर रहे एक युवक को गोली लगी। उसे गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जख्मी युवक सदर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी रामऔतार यादव का पुत्र रमेश कुमार है। वह ट्रैक्टर चालक है। घायल युवक रमेश ने बताया कि वह बाइक से अपने घर दरभंगा की ओर से आ रहा था। इस दौरान बसैला के पास फायरिंग कर कुछ बदमाश जा रहे थे। फायरिंग के दौरान ही एक युवक ने मेरे ऊपर फायरिंग की। मेरे दाहिने हाथ में गोली लगी। इस कारण जख्मी होकर बाइक से गिर गया। स्थानीय लोगो की मदद से डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि घायल की ओर से सूचना नहीं दी गयी है। डीएमसीएच आकर घायल से पूछताछ के बाद अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *