Featuredदरभंगा

दबिया से जानलेवा हमला करने के कारण तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी।

सिंहवाड़ा: थाना क्षेत्र की मनिकौली पंचायत के शेरहा टोला में हुई मारपीट में दबिया से जानलेवा हमला करने के कारण तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिंघवाड़ा पुलिस ने शेरहा टोला के विमलेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि खाली गैस सिलेंडर मांगने पर हुई मारपीट में योगेंद्र सहनी, उसकी पत्नी जीरा देवी व पुत्र मोहित कुमार जख्मी हुए थे। गंभीर रूप से जख्मी योगेंद्र ने गांव के ही विलास सहनी, विमलेश सहनी, राहुल सहनी, ईश्वर सहनी, वकील सहनी को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदन में लूटपाट के भी आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *