Featured

शोभन–एकमी घाट पथ सहित विभिन्न पथ निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी,दरभंगा श्री कौशल कुमार ने पथ प्रमंडल, दरभंगा अंतर्गत चल रहे महत्वपूर्ण पथ निर्माण कार्यों का आज स्थलीय निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने एम्स दरभंगा फोरलेन पहुंच पथ के निर्माण कार्य तथा शोभन–एकमी घाट पथ (कुल लंबाई लगभग 10 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि पथ पर अवस्थित सभी पुल एवं पुलियों के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करना सुनिश्चित करें,ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण किया जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने पथ निर्माण कार्य को प्रारंभ कर तीव्र गति से करने का निर्देश दिया ।यह पथ आमजन के आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्य में अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित अभियंता उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन विकास कार्यों के प्रति गंभीर है और जनहित से जुड़े सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *