Featuredप्रादेशिक

पुलिस टीम पर तलवार से हमला, थानाध्यक्ष घायल।

बिहार के मधुबनी जिले में रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरना गांव में पॉक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। इसमें रुद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा कुमारी, सिपाही रीता कुमारी और पुष्पा कुमारी घायल हो गईं। उनका इलाज अंधराठाढ़ी रेफरल अस्पताल में किया गया।

कुछ पुरुष पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोट आई। घटना रविवार देर रात की है। सोमवार को दिन भर पुलिस मामले को छिपाती रही। मंगलवार को थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी किए जाने की जानकारी दी। हरना गांव के मो. तौकीर पर 2022 में पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची।

घर में महिलाएं ज्यादा थी, इसलिए थानाध्यक्ष आयशा कुमारी और महिला पुलिस कर्मी ने आगे बढ़कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान घरवालों ने तलवार से हमला कर दिया। गर्म पानी भी फेंका। रुद्रपुर थाने में 25 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *