Featured

दरभंगा जिले के 4,04,698 पेंशनधारियों के खाते में ₹45.73 करोड़ से अधिक की पेंशन राशि अंतरित


मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी के माध्यम से सितंबर, 2026 की पेंशन राशि का किया अंतरण
छूटे हुए पात्र लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश


समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों को सितंबर, 2026 माह की पेंशन राशि का अंतरण प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया।

इसी क्रम में दरभंगा जिले के कुल 4,04,698 पेंशनधारियों के बैंक खातों में 45 करोड़ 73 लाख 66 हजार 800 रुपये की पेंशन राशि अंतरित की गई।पेंशन की राशि खाते में प्राप्त होने से लाभुकों ने हर्ष का व्यक्त किया।

इस अवसर पर एनआईसी, दरभंगा में उपस्थित जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जिले के सभी पेंशनधारियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभ से अब तक वंचित पात्र व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने पंचायत सहयोग शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए अलग काउंटर लगाने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों को पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य समस्याओं के समाधान में सुविधा मिल सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं पेंशनधारी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *