विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया

मनोचिकित्सक डॉ.अशोक कुमार सिंह ने बंदियों से मानसिक स्वास्थ्य विकार का जाँच किया।
मानसिक विकार के लक्षणों में अनिद्रा, बेवजह थकान और शारीरिक दर्द,अनायास क्रोध आना शामिल हैं। स्वस्थ दिनचर्या, शारीरिक मेहनत, खेल, मनोरंजन, योग, स्वस्थ वार्तालाप आदि से मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है।

विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मौजूद पैनल अधिवक्ता मोहम्मद हैदर अली एवं अमोल कुमार झा ने नालसा (मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 की चर्चा करते हुए कहा कि मानसिक रोगियों को मुफ्त कानूनी सहायता एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यह योजना लागू की गई है।

उन्होंने निःशुल्क विधिक सेवा के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 एवं मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली मानस नंबर 14416 को लेकर भी बंदियों को जागरूक किया।

शिविर में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या वाले बारह बंदियों को काउंसलिंग के जरिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

मौके पर कारा उपाधीक्षक विनोद कुमार,उपकारा चिकित्सा प्रभारी डॉ छोटू कुमार पासवान, डॉ. कुमार संदेश, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, पीएलवी नितीश कुमार राम, परिधापक जितेंद्र शर्मा,ओटी असिस्टेंट सुमित कुमार आदि मौजूद थे।
