जिरादेई विधानसभा क्षेत्र के मैरवा प्रखंड स्थित शहनाई मैरिज हॉल में सीवान एनडीए द्वारा कार्यकर्ता सम्मान व भोज समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय उपस्थित रहे, साथ ही साथ सिवान लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती विजय लक्ष्मी कुशवाहा भी उपस्थित रही इस दौरान बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय व नवनिर्वाचित सांसद ने उपस्थित एनडीए के कार्यकर्ता को अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया।
साथ ही साथ मंगल पांडेय ने सभागार में उपस्थित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीवान लोकसभा की यह जीत आप सबकी जीत है क्योंकि आप कार्यकर्ताओं के बलबूते ही एनडीए एक बार फिर से सीवान में अपना परचम लहराने में कामयाब हुआ है, कार्यकर्ताओं का ही देन है कि देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी क्योंकि आप कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतने के लिए हर संभव प्रयास करते है और कामयाब भी होते है। एनडीए के सरकार एनडीए की सरकार हमेशा बिहार तथा पूरे देश की विकास के लिए तत्पर है आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की दूरगामी सोच का ही दिन है कि सिवान में स्वास्थ्य, सड़क, तथा शिक्षा जगत में बढ़ाए जा रहे हर एक कदम विकाश की ओर बढ़ रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार पांडेय, जेडीयू जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष महादेव पासवान, रालोसपा जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद, भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार रोज, मोहन राजभर , रामपुकार चौहान, विरेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के सभी मंडल अध्यक्ष तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




