बिहार : बिहार से लड़की खरीद कर की थी शादी, झगड़ा हुआ तो बांधकर बाइक से घसीटा
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पीड़ित पत्नी फिलहाल जैसलमेर में रहने वाली अपनी बहन के पास है. आरोपी की पहचान नाहरसिंह पुरा के रहने वाले प्रेमराम मेघवाल के रूप में हुई है. कुछ दिन पहले ही इसने बिहार में रहने वाले एक गरीब परिवार की बेटी से शादी रचाई थी. इसके लिए आरोपी ने युवती के माता पिता को मोटी रकम चुकाई थी. शादी के बाद आरोपी अपनी पत्नी को यहां नाहरसिंह पुरा लेकर आया और रहने लगा था।
इधर, दो दिन पहले आरोपी अपने उसी दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इस दौरान दोनों दोस्तों में झगड़ा हो गया और इसी झगड़े में दोस्त ने आरोपी की वीडियो सोशल मीडिया में डाल दी. पुलिस के मुताबिक इस घटना के संबंध में अभी तक पीड़ित पत्नी ने कोई तहरीर नहीं दी है. इसलिए पुलिस ने फिलहाल अपने स्तर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इसी के साथ आरोपी की पत्नी और उसके परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.
