वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिला के सभी थाना के PC प्रभारी सह IT प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया
बैठक में माननीय न्यायालय से प्राप्त सभी आदेशिकाओ को ससमय तामिला करने तथा माननीय न्यायालय से प्राप्त कांड दैनिकी की मांग को निर्धारित समय के अंदर जमा करने के निर्देश दिए गए ।साथ ही साथ अन्य दिशा निर्देश भी दिये गए।

स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट एवं अन्य संबंधित दस्तावजों की CCTNS में वास्तविक समय में एंट्री करना।
E-साक्ष्य ऐप पर कांड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण वीडियो तथा फोटो को नियमानुसार अपलोड करना।

पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS में अपलोड करने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
ई-समन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

24 घंटे के अंदर सभी दर्ज़ प्राथमिकी/ गिरफ्तारी मेमो को SCRB पोर्टल पर अपलोड करने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
CriMAC के द्वारा जीरो FIR को दूसरे राज्य में भेजना।

आरोप पत्र/अंतिम प्रपत्र को CCTNS में अपलोड करना एवं अन्य बिंदुओं से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
गुमशुदा व्यक्ति से संबंधित दिशा निर्देश दिये गए।
CriMAC/ICJS में प्रतिदिन login एवं सर्च करना।

साईबर क्राइम से संबंधित प्रशिक्षण सभी थाना IT प्रभारी को दिया गया।
