Featured

16 अप्रैल को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI),दरभंगा में होगा मेगा कैंपस प्लेसमेंट

प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा के परिसर में पूर्वाह्न 10:00 बजे से मेगा कैम्पस प्लेसमेंट किया जाना है।

उन्होंने कहा कि मदरसन (Motherson) नोएडा द्वारा 400 से अधिक (150+ आई.टी.आई अप्रेंटिस एवं 250+ मशीन ऑपरेटर) पद कम्पनी रोल (Direct Vacancy) पर बहाली की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा (ITI ट्रेड) यथा : फिटर, इलेक्ट्रिशियन,मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक, वायरमैन, MMV, COPA, प्लम्बर एवं वेल्डर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई (सरकारी/निजी) अथवा 10वीं/12वीं पास निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जबकि पास आउट वर्ष : 2015 से 2024 के बीच (अंतिम वर्ष के छात्र कॉलेज NOC के साथ भाग ले सकते हैं) रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इस मेगा कैंपस प्लेसमेंट में 18 वर्ष से 35 वर्ष के अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आई.टी.आई उत्तीर्ण चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा 21,360/- रुपये प्रतिमाह (19,740 + 1,620 अटेंडेंट अवार्ड) दिया जाएगा। वहीं 10वीं/12वीं उत्तीर्ण चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा 20,342/- रुपये प्रतिमाह (18,722 + 1,620 अटेंडेंट अवार्ड) दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा पूर्ण भोजन सुविधा, दो समय की चाय, नाश्ता एवं सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नियोजन द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के डी-14, सेक्टर -59, नोएडा में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विस्तृत जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई दरभंगा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *