Featured

नशा के खिलाफ बेगूसराय में जागरूकता रैली:सभी स्कूलों में हुआ प्रोग्राम, DM बोले- ये समाज को बर्बाद कर रहा।

बेगूसराय में समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जन-जागृति बढ़ाना और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए आज नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसकी शुरुआत जागरूकता रैली से हुई, इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर मद्य निषेध विभाग की ओर से जिला मुख्यालय में भी विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। उत्पाद अधीक्षक सौरभ कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम से निकली रैली कैंटीन चौक, कचहरी चौक, थाना चौक, नगर निगम चौक, नवाब चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में आकर खत्म हुई।

जागरूकता रैली हुई है।

लोगों से नशा से बचने की अपील

कार्यक्रम में मद्य निषेध विभाग के अधिकारी, कर्मी, एनसीसी कैडेट, जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा जिले के सभी प्रखंड, सभी विद्यालयों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशा से बचने की अपील की गई।

समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पटना में आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया है। डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि मद्य निषेध विभाग बिहार के संयुक्त आयुक्त के निर्देश के आलोक में आज नशा मुक्ति दिवस मनाया गया है।

रैली में शामिल छात्राएं।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करना और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। जिला मुख्यालय के अलावा सभी विद्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नशा परिवार और समाज को बर्बाद कर रहा है। इससे बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *