Featured

06 अप्रैल से बुनियाद केन्द्रों पर किया जाएगा निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

6 मई तक चलेगा निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चश्मा वितरण मेगा शिविर

दरभंगा, 02 अप्रैल 2026 :- दरभंगा जिलान्तर्गत बहादुरपुर, बेनीपुर एवं बिरौल स्थित बुनियाद केन्द्रों पर समाज कल्याण विभाग, सक्षम एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 06 अप्रैल 2026 से एक माह तक निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में बुनियाद केन्द्र, बहादुरपुर की जिला प्रबंधक लक्ष्मी कुमारी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर के अन्तर्गत किसी भी आयु वर्ग, जाति एवं समुदाय के व्यक्तियों की आंखों की समुचित जांच (स्क्रीनिंग) की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह शिविर लगातार एक माह तक संचालित रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के आम नागरिकों को नेत्र संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करना एवं समय पर जांच के माध्यम से दृष्टि दोष का समाधान करना है।
जिला प्रबंधक ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बुनियाद केन्द्र, बहादुरपुर, बेनीपुर एवं बिरौल में आयोजित इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराएं तथा इस सुविधा का लाभ उठाएं।

साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आस-पड़ोस के अन्य लोगों को भी इस शिविर की जानकारी देकर उन्हें लाभांवित करने में सहयोग करें।
यह पहल समाज के सभी वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *