बेनीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु स्थल का जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज बेनीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण कार्य को लेकर चिन्हित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया।
विदित हो कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु प्लिंथ स्तर का कार्य प्रारंभ हैl
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया,ताकि आमजनों को शीघ्र ही आधुनिक एवं सुसज्जित कार्यालय भवन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि नया भवन बनने से प्रखंड एवं अंचल से संबंधित प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में सुगमता आएगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पूरे कैंपस की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित विकास को ध्यान में रखते हुए परिसर में चाहरदिवारी (Boundary Wall) निर्माण कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने परिसर के समुचित समतलीकरण, जल निकासी व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता पर भी बल दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, डीसीएलआर श्री अभिनाश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
