मधुबनी में आग लगने से 3 घर जलकर राख:3 दर्जन मवेशी सहित हजारों की सम्पति नष्ट, पीड़ित परिवार मुआवजे की कर रहे मांग
मधुबनी के मधेपुर प्रखण्ड अंतर्गत भेजा थाना के भेजा पंचायत में आग लगने से तीन घर सहित तीन दर्जन मवेशी और लाखों की सम्पति जलकर राख हो गई। इस अगलगी की घटना में चार दुधारू भैंस, दर्जनों बकरी के साथ घर में रखा अनाज बर्तन और पचास हजार रुपया जलकर खाक हो गया है।
घटना में रौशन राम, त्रिपुरारि कुंवर, बिजली देवी का घर जलकर खाक हो गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन रास्ता संकीर्ण होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। वो लोग बहुत गरीब है। घटना की सूचना मिलते ही मधेपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी नीतीश कुमार ने गांव पहुंचकर हालत का जायजा लिया। रिपोर्ट तैयार होने के बाद अंचलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मुआवजा दिया जाएगा। पंचायत के मुखिया बुनिया खत्वे भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया।
