Featured

नगर निगम ने तोड़ीं झोपड़ीनुमा दुकानें:समस्तीपुर बाईपास रोड पर चला बुलडोजर; 1000 तक का लगा जुर्माना।

समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान मगरदही घाट से जितवारपुर तक जाने वाली बाईपास रोड पर कई झोपड़ीनुमा दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अभियान में दर्जनों पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। अभियान के तहत बांध के किनारे बनी दर्जनों दुकानों को गिराया गया। इस दौरान कई परिवारों और महिलाओं ने प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन उनकी दुकानों पर भी बुलडोजर चला दिया गया।

 

मगरदही घाट बांध से बहादुरपुर तक यह अभियान जारी रहा। 1000 रुपए तक का चालान भी काटा नगर निगम के अधिकारियों ने कई दुकानदारों का 500 से 1000 रुपए तक का चालान भी काटा और उन्हें 24 घंटे के भीतर अपनी दुकानें हटाने का निर्देश दिया। नगर निगम पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान शहर के सभी इलाकों में चलाया जाएगा। हालांकि, कई दुकानदारों ने बताया कि वे पिछले 40 से 50 साल से बाईपास बांध पर घर बनाकर अपना रोजी-रोजगार चला रहे थे। उनका आरोप है कि बिना किसी पहले के सूचना के उनके घरों और दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। प्रशासन ने कार्रवाई की है।

प्रशासन ने कार्रवाई की है। एक अंडा दुकानदार मोहम्मद शमीम ने बताया कि जब वह नमाज पढ़ने गए थे, तभी उनकी झोपड़ीनुमा दुकान और घर पर बुलडोजर चला दिया गया, जिससे उन्हें लगभग 5000 रुपए का नुकसान हुआ। विभा देवी नामक एक अन्य महिला ने भी बताया कि वे 40 साल से अधिक समय से यहां रह रही थीं और अपना रोजगार चला रही थीं, लेकिन उनके घर भी तोड़ दिए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से अब इन लोगों को रोजगार के साथ-साथ रहने की भी चिंता सता रही है। उनका कहना है कि यदि पहले नोटिस दिया जाता तो वे कुछ ऑप्शनल व्यवस्था कर सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *