Featured

दरभंगा : अयोध्या में स्‍पाइस जेट ने बंद की दिल्‍ली, पटना, दरभंगा और कोलकाता की उड़ानें, यात्रियों की संख्‍या हुई कम

अयोध्‍या में हाल ही में बने महर्षि वाल्‍मिकी एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्‍या में काफी कमी आई है। पहले हर महीने 15 फ्लाइट का संचालन हो रहा था। लेकिन अब यह संख्‍या घटकर 7 रह गई है। स्‍पाइस जेट ने दिल्‍ली, पटना, दरभंगा और कोलकाता की उड़ानें बंद कर दी हैं। | अयोध्या के महर्षि वाल्‍मी‍कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक से कम हो गई है लग रहा है अयोध्या आने के लिए श्रद्धालु अब फ्लाइट्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं यात्रियों की कमी को देखकर कई कंपनियों ने रेगुलर फ्लाइट्स बंद या संख्या घटा दी है ।

अयोध्या के महर्षि वाल्‍मी‍कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक से कम हो गई है। अयोध्या आने के लिए श्रद्धालु फ्लाइट्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए कई कंपनियों ने अपनी रेगुलर फ्लाइट्स या तो बंद कर दी हैं नहीं तो उनकी संख्या घटा दी है। स्‍पाइस जेट की सेवाएं बंद होने से अब एयरपोर्ट से रोजाना केवल 7 फ्लाइट्स का ही टेकऑफ और लैंडिंग हो रही है जबकि पिछले महीने तक यहां से 15 फ्लाइट्स का रोजाना संचालन हो रहा था। एयरपोर्ट के डायरेक्‍टर विनोद कुमार ने बताया कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के बाद से यहां रोजाना 17 से अधिक फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था। अब अचानक से कंपनियों ने फ्लाइट्स का संचालन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में स्‍पाइसजेट ने अयोध्या से दरभंगा, कोलकता, दिल्‍ली और पटना की फ्लाइट बंद कर दी। बाकी एयरलाइंस की फ्लाइट्स चल रही हैं। इसमें अकासा, इंडिगो, एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। बारिश के बाद उम्‍मीद फिलहाल इन एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल के हिसाब से अयोध्‍या से दिल्‍ली, मुंबई, बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ाने जारी रखी हैं। हालांकि स्‍पाइसजेट की अहमदाबाद की अयोध्‍या के लिए सीधी उड़ान अब भी चल रही है। उन्होंने बताया कि देश भर में बारिश की वजह से कई शहरों में दिक्कत है। हो सकती है बारिश की वजह से लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। कंपनियों को पैसेंजर नहीं मिल रहे हैं तो उन्होंने फ्लाइट्स बंद कर दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई बारिश का मौसम बंद होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और कंपनियां फिर से अपनी उड़ानें शुरू करेंगी। डायरेक्टर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट से ई-सिटी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। ओला और ऊबर की टैक्‍सी सेवा चल रही है। एयरपोर्ट के बाहरी भाग में ड्राइवर्स रेस्त्रां की भी सुविधा उपलब्ध है। एविएशन सिक्यॉरिटी कल्चरल वीक मनाया एयरपोर्ट डायरेक्‍टर ने बताया कि सीआईएसएफ और एयरपोर्ट कर्मचारियों को अलर्ट करने के लिए एक हफ्ते तक जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को अलर्ट रहने के तरीके बताए गए। उन्होंने बताया कि यात्रियों को भी जानकारी दी गई कि किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं। यात्रियों को बताया गया कि एयरपोर्ट पर कितने सिक्यॉरिटी स्टेप्स होते हैं। साथ ही यात्रा के वक्त उन्हें कौन-कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *