Featured

मधुबनी : निदेशक डॉ. विजय रंजन बोले- विषय की विशेषज्ञता के साथ तकनीक से लैस होना िशक्षकों के लिए जरूरी

संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में दो दिनी कार्यशाला का किया आयोजन, अनुभव साझा कर दी जानकारी
संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र, पटना के तत्वावधान में शिक्षकों के क्षमता संवर्धन व अद्यतनीकरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन सीबीएसई द्वारा मनोनीत रिसोर्स पर्सन्स स्निग्धा स्नेहा व फरहीन हयात, विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय रंजन, प्रबंध निदेशिका डॉ. विजया सिंह, प्राचार्य एस एन ठाकुर, वेन्यू डायरेक्टर धर्मेन्द्र कुमार व एसटीएनसी केडी राय ने किया। स्निग्धा स्नेहा ने विषय प्रवेश से करते हुए क्लासरूम मैनेजमेंट की आवश्यकता, उद्देश्य व उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए अनुभव साझा किए। शिक्षकों ने व्यक्तिगत अनुभव साझा किये व रिसोर्स पर्सन्स के अनुभव से क्लासरूम मैनेजमेंट के विभिन्न तकनीकों से अवगत हुए। शिक्षकों ने कार्यशाला में गतिविधियों को मनोयोग से संपन्न किया। समापन सत्र के दौरान रिसोर्स पर्सन स्निग्धा स्नेहा ने ओपन हाउस आयोजित किया जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यशाला के फलाफल पर अनुभव साझा किये। विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय रंजन, प्राचार्य एसएन ठाकुर व उप-प्राचार्य केडी राय ने रिसोर्स पर्सन्स को सम्मानित किया। निदेशक डॉ. विजय रंजन ने पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सूचना क्रांति के इस सिलिकॉन युग में शिक्षकों का संबंधित विषय की विशेषज्ञता के साथ ही अब विभिन्न तकनीकों से लैस होना आवश्यक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *