Featured

40 हजार रुपए घूस ले रहे थे दोनों, शिकायत पर विजिलेंस ने कैश के साथ किया गिरफ्तार।

निगरानी की हिरासत में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार।

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में मंगलवार दोपहर बाद विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और क्लर्क को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस को दोनों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। जानकारी के मुताबिक, शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपों को वेरिफाई किया और कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार और लिपिक ललन कुमार को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद अनुमंडल कृषि कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम से दोनों आरोपियों को दलसिंहसराय से उठाकर पटना के लिए रवाना हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *