Featuredदरभंगा

बीजेपी ने नीतीश सरकार की सदबुद्धि के लिए प्रस्तावित एम्स निर्माण स्थल पर किया सुन्दरकाण्ड पाठ।

दरभंगा: एम्स के मुद्दे पर सांसद गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में चल रहे अनशन सह धरना के दूसरे दिन मंगलवार को संध्या समय अनशन स्थल पर ही सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। इसमें सांसद सहित सभी अनशनकारी एवं अनशन के समर्थन में धरना दे रहे दर्जनों लोगों भाजपा के नेताओ कार्यकर्ताओ ने सुन्दरकाण्ड के पाठ में भाग लिया।

इस अवसर पर अनशन कर रहे सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा की केंद्र सरकार तथा पीएम मोदी के द्वारा घोषित सभी एम्स बनकर स्वास्थ्य सेवा दे रहा है लेकिन बिहार के सीएम नितीश कुमार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ बिहार सरकार के कुछ जनाधारहीन मंत्री एवं नेताओं ने दरभंगा एम्स निर्माण में पीएम के घोषणा के समय से ही बाधा उत्प्नन कर रहे है। ऐसे मिथिला विरोधी सीएम और घमण्डिआ गठवन्धन के नेताओं के सदबुद्धि के लिए इस तरह का आयोजन किया गया है।

सांसद श्री ठाकुर ने बिहार के सीएम को बिहार के लिए असुर बताते हुए कहा कि जिस तरह से रामराज की स्थापना में भगवान राम को असुर और राक्षसों ने बाधा उत्प्नन किया था उसी तरह पीएम मोदी बिहार के 8 करोड़ लोगों के जनकल्याण के लिए दरभंगा में एम्स की सभी व्यवस्था की लेकिन बिहार सरकार राक्षस के रूप में मिथिला और बिहार में राम राज की स्थापना में बाधा बन रहे है जिस बाधा की समाप्ति के इस आयोजन के माध्यम से भगवान् राम तथा वीर बजरंगवली की आराधना की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *