Wednesday, September 9, 2026
Latest:
Featured

बेगूसराय की शालिनी ने वेटलिफ्टिंग में जीता दोहरा स्वर्ण:ईस्ट जोन अस्मिता लीग में किया शानदार प्रदर्शन, 20 हजार रुपए मिले।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चल रहे ईस्ट जोन अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025-26 के अंतिम दिन बिहार भारोत्तोलन टीम का प्रतिनिधित्व बेगूसराय की वेटलिफ्टर शालिनी कुमारी ने किया। इन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में 86+ किलो कैटेगरी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

भारोत्तोलन के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी रजनीश भास्कर ने बताया कि शालिनी ने प्रतियोगिता में बेहतरीन लिफ्ट करते हुए में Snatch 80 किलो और Clean & Jerk में 104 किलो लेकर कुल 184 किलो वजन के साथ विजयी बढ़त हासिल कर बिहार टीम को गौरवांवित किया। यह पूरे बिहार के वेटलिफ्टिंग क्षेत्र को गर्व दिया है।

बिहार का मान एक बार फिर ऊंचा किया है

बेगूसराय की इस होनहार खिलाड़ी ने अपने दृढ़ निश्चय, मेहनत और कौशल के दम पर बेगूसराय और बिहार का मान एक बार फिर ऊंचा किया है। उनकी जीत ने राज्य भर के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और उत्साह दिया है। इस शानदार प्रदर्शन से बिहार और बेगूसराय भारोत्तोलन टीम की प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है।

दो प्रमुख खिलाड़ी के साथ शालिनी।
इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष शिक्षाविद राजकिशोर सिंह ने कहा कि शालिनी एक बहुत ही मेहनती और अनुशासित एथलीट है। जिसकी इस उपलब्धि के बाद बेगूसराय और पूरे बिहार के अन्य महिला एथलीट प्रेरित होंगे। बिहार वेटलिफ्टर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण केसरी ने कहा की शालिनी का प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सरकार की ओर से 20 हजार रुपए

रजनीश भास्कर ने बताया कि शालिनी बेगूसराय जिले के शाम्हो सरलाही गांव के रहने वाले सोनू कुमार की बेटी है। विकास विद्यालय डुमरी से अपनी स्कूली शिक्षा उत्तीर्ण कर भारोत्तोलन में करियर शुरू किया। शालिनी को डबल गोल्ड लेने पर सरकार की ओर से 20 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि मिला है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बिहार वेट लिफ्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण ओझा, फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, महासचिव उपेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष शिप्रा सोनी, अतुल कुमार, भूपति गौतम, अभिषेक, रोहन, अनुपमा सिंह, गौरव, मुकेश, सतीश और गिरीरेश सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *