Featured

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव में एकल पदाें का चुनाव सीधे जनता द्वारा एवं पार्टी आधारित कराया जाय -कांग्रेस।

बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू , पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, बैजू प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, राहुल चंद्रवंशी, रूपेश चौधरी,आदि ने राज्य सरकार से 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में एकल पद जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख पदो का सीधे जनता द्वारा चुनने तथा सम्पूर्ण पंचायत चुनाव पार्टी आधारित कराने की मांग राज्य सरकार से की है।
इन सभी नेताओं ने कहा अन्य राज्यों के तर्ज़ पर वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख आदि पद का पार्टी आधारित एवं सीधे जनता द्वारा चुनाव कराने से जिला, प्रखंड एवं पंचायत सरकारें सशक्त , पारदर्शी होगी।

 

इस बीच सभी नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी आगामी पंचायत चुनाव में एकल पदो का सीधे जनता से कराने से जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों का खरीद फरोख्त बंद होगा तथा तथा पांच साल में कभी भी जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख अस्थिर नहीं होगे। इस बीच नेताओं ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी जनवरी 2026 से बिहार के सभी पंचायतों, प्रखंडों एवं जिला मुख्यालयों पर चरणबध्द आंदोलन चला कर कार्यान्वयन कराने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *