Monday, April 20, 2026
Homeजामताड़ा में नकली अंग्रेजी शराब जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, बिहार में खपाने...

जामताड़ा में नकली अंग्रेजी शराब जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, बिहार में खपाने की थी तैयारी।

- Advertisement -

एक ट्रक, दो कार समेत 33 हजार रूपये बरामद

- Advertisement -

पुलिस ने ट्रक से करीब 225 शराब की पेटी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख आंकी गई है. इसके अलावा पुलिस ने दो कार भी बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक समेत कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसमें वाहन चालक दारा सिंह, ‌पूर्वी टुंडी जिला धनबाद, चंद्र मंडल उर्फ चंद्रदेव मंडल थाना मनियाडीह जिला धनबाद, मोहम्मद रहीम अंसारी बलियापुर, जिला धनबाद, संतोष पासवान, हीरापुर माडा कॉलोनी, धनबाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही 33000 नगद फर्जी मोबाइल बरामद किए गए हैं.

- Advertisement -

पश्चिम बंगाल-झारखंड-बिहार तक फैला है तस्करों का जाल

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के क्रम में बड़े सिंडिकेट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस को नकली शराब तैयार करके बिहार में शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पता चला, जो पश्चिम बंगाल के चौरंगी एवं झारखंड के धनबाद के बलियापुर में सिंडिकेट द्वारा नकली शराब तैयार कर बिहार में खपाई जाती थी. पुलिस संबंधित जिले के थानों से सत्यापन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस सिंडिकेट में कौन-कौन गिरोह में शामिल हैं?

वहीं मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि बड़े पैमाने पर बिहार में नकली शराब की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. जिसको लेकर नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गठित कर चेकिंग शुरू की गई. वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका गया, उस वाहन की जब जांच की गई तो पाया गया कि कुरकुरे के बोरे के नीचे नकली अंग्रेजी शराब और स्क्रिप्ट छुपाकर रखी गई थी, जिसे बिहार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, एसपी ने बताया कि इस गाड़ी को दो कार से एस्कॉर्ट किया जा रहा था.

पूछताछ के क्रम में पता चला है कि इसमें धनबाद और पश्चिम बंगाल के कुछ सिंडिकेट गिरोह शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल के चौरंगी और धनबाद के बलियापुर में नकली शराब तैयार करते थे और बिहार में खपाने का काम करते थे.

इस मामले में फिलहाल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही इसके सिंडिकेट का खुलासा भी हो चुका है और संबंधित थाने से सत्यापन कर आगे कार्रवाई की जाएगी. जामताड़ा में किसी कीमत पर शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी:राजकुमार मेहता, एसपी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular