Featuredदरभंगा

“इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन एमरजिंग ट्रेंड्स इन नैनोटेक्नालॉजी, फंक्शनल मैटेरियल्स एंड ऑप्टिकल विषय पर होगा सेमिनार आयोजित।

दरभंगा: स्थानीय मिल्लत महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा के भौतिकी विभाग के डॉ. अब्दुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम फिजिकल सोसाइटी के द्वारा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस:- “इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन एमरजिंग ट्रेंड्स इन नैनोटेक्नालॉजी, फंक्शनल मैटेरियल्स एंड ऑप्टिकल फाइबर्स (ICETNFOF-2023)” का आयोजन 19-20 दिसंबर 2023 को होने जा रहा है। इस कांफ्रेंस का उद्घाटन 19 दिसंबर 2023 को प्रातः 11 बजे, मिथिला विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह सर करेंगे। वहीं कांफ्रेंस के विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिला विश्वविद्यालय के विज्ञान के डीन प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा, विश्वविद्यालय भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह तथा ओजस्वी कुलसचिव प्रो. अजय कुमार पंडित होंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिये दिन-रात युद्धस्तर पर कार्य जारी है। आज कार्यक्रम की तैयारी व भव्यता को फाइनल टच देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इस कार्यक्रम में मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सहित भौतिकी विभाग परिवार व प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व वेब मीडिया के पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित हैं।

इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के प्रेसीडेंट प्रो. मो. इफ्तेखार अहमद, संयोजक प्रो. एम. सी. मिश्रा व आयोजन सचिव डॉ. रीना कुमारी हैं। विस्तृत जानकारी के लिये ब्रॉसर विजिट कर सकते हैं या फिर आयोजन सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *