Featured

सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पुलिस ने दो को पकड़ा:सहरसा में ई-रिक्शा चोरी का मामला सुलझा, 25 नवंबर को हुआ था गायब।

सहरसा पुलिस ने गंगजला में 25 नवंबर को हुई ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने शनिवार देर शाम मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस लगातार हो रही रिक्शा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय थी।

नरियार नया बाजार निवासी चंद्रदेव मंडल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी गंगजला स्थित दुकान पर खड़ी ई-रिक्शा चोरी हो गई।

खाना खाने के बाद रिक्शा दुकान पर लगाया था

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर की रात खाना खाने के बाद रिक्शा दुकान पर लगाया था। रात करीब ढाई बजे जब वे उठे, तो रिक्शा गायब मिला। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने गंगजला और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में रात के समय तीन संदिग्ध युवक घूमते हुए दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर एक नाबालिग युवक की पहचान की गई। उससे पूछताछ के बाद चोरी किया गया ई-रिक्शा सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।

नाबालिग की निशानदेही पर एक अन्य युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि नाबालिग की निशानदेही पर एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी की गई ई-रिक्शा की बैटरी भी बरामद हुई है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है, जबकि सिमरी बख्तियारपुर निवासी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि लगातार हो रही ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं में इस गिरोह की संलिप्तता की आशंका है। उनकी गिरफ्तारी से ऐसी घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *