Featured

दरभंगा ग्रामीण से जदयू ने ईश्वर मंडल को दिया टिकट:16 अक्टूबर को करेंगे पर्चा दाखिल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे शामिल।

अपने समर्थकों के साथ ईश्वर मंडल। अपने समर्थकों के साथ ईश्वर मंडल। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से जदयू ने अपने जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के इस फैसले से जिले भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा हाल ही में गोपाल मंडल को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर एक सामान्य कार्यकर्ता ईश्वर मंडल को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

 

अब उन्हें प्रत्याशी बनाकर जदयू ने संगठन के प्रति उनके योगदान और मेहनत पर भरोसा जताया है। घोषणा के बाद दरभंगा में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर मंडल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान “नीतीश कुमार जिंदाबाद, ईश्वर मंडल जिंदाबाद, संजय झा जिंदाबाद, एनडीए गठबंधन जिंदाबाद, चिराग पासवान जिंदाबाद, उपेंद्र कुशवाहा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया। कार्यकर्ताओं के संग ईश्वर मंडल।

 

कार्यकर्ताओं के संग ईश्वर मंडल 16 अक्टूबर को नामांकन करेंगे ईश्वर मंडल पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रत्याशी ईश्वर मंडल ने बताया कि उनका नामांकन 16 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं दरभंगा पहुंचकर शामिल होंगे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री पोलो मैदान में एनडीए की एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ईश्वर मंडल ने बताया कि उनके नामांकन कार्यक्रम में बेनीपुर और बहादुरपुर विधानसभा के भी एनडीए प्रत्याशी शामिल रहेंगे।

 

ईश्वर मंडल ने कहा “मैं एक सामान्य कार्यकर्ता रहा हूं, जनता के बीच से आया हूं। पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। दरभंगा ग्रामीण की जनता विकास चाहती है, और मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि इस क्षेत्र को एक नया स्वरूप दूंगा।” विपक्ष पर तीखा हमला बोला उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “कुछ लोग खुद को माफिया या दबंग समझते हैं। मैं उन्हें साफ संदेश देना चाहता हूं कि इस बार जनता सबक सिखाएगी। यह एनडीए की सरकार थी, है और आगे भी रहेगी।

 

जो लोग राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं, उनके सीने पर इस बार मूंग दररने का काम जनता करेगी।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से दरभंगा में चुनावी उत्साह नई ऊंचाई पर पहुंचेगा और एनडीए गठबंधन की स्थिति और मजबूत होगी। जदयू जिलाध्यक्ष से प्रत्याशी बने ईश्वर मंडल के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों ने भी अभियान शुरू कर दिया है।नामांकन दिवस पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *