Featured

मोहिउद्दीननगर में विस चुनाव के लिए आठ कोषांग गठित मोहिउद्दीननगर।

समस्तीपुर आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

 

डीएम ने इस दौरान केंद्रीय राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अतिथि गृह, जिला अतिथि गृह, तथा सरायरंजन स्थित जल संसाधन विभाग के अतिथि गृह का विस्तृत भ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित संबंधित सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रेक्षकों के आवास, भोजन, परिवहन एवं तकनीकी सहायता से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर और मानक के अनुरूप पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रेक्षकों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

 

इसके लिए लाइजिंग ऑफिसर, पुलिस ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रिंटर तथा अन्य सभी आवश्यक संसाधन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तत्काल उपलब्ध कराए जाएं। डीएम रोशन कुशवाहा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान पूसा के डिप्टी रजिस्ट्रार, प्रेक्षक कोषांग -सह-नजारत उप समाहर्ता, रजनीश कुमार राय सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मोहिउद्दीननगर प्रखंड प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।

 

चुनाव कार्य को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कुल 8 कोषांगों का गठन किया गया है।प्रखंड क्षेत्र के 155 मतदान केंद्रों पर कुल 1,22,271 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 53 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील और 26 संवेदनशील घोषित किए गए हैं।चुनाव के दौरान हाई स्कूल कल्याणपुर बस्ती को पिंक बूथ के रूप में नामित किया गया है, जहां सभी कर्मी महिला होंगी। वहीं उच्च विद्यालय मोहिउद्दीननगर और आरबीएस कॉलेज अंदौर के मैदान को हेलीपैड के रूप में उपयोग किया जाएगा।

 

सुरक्षा बलों के आवास की व्यवस्था आरबीएस कॉलेज अंदौर, उच्च विद्यालय मोहिउद्दीननगर, बीआरबी उच्च विद्यालय अंदौर, एसकेजे मध्य विद्यालय मनियर तथा पशुराम हाई स्कूल नंदनी में की गई है।गठित आठ कोषांग में प्रखंड निर्वाचन कोषांग,वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग, ईवीएम कोषांग, आचार संहिता कोषांग, जलपान-भोजन कोषांग, सुरक्षा बल आवासन कोषांग तथा नियंत्रण कोषांग शामिल हैं।उक्त जानकारी बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने दी और बताया कि सभी कोषांगों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *