मधुबनी: सांसद कोष का 14 लाख एड्स रोगियों के काम नहीं आ सका. तत्कालीन सांसद तारिक अनवर ने 2017 में रोगियों की परेशानी देखते हुए अपने कोष का 14 लाख रुपये से अधिक राशि सदर अस्पताल में एआरटी सेंटर बनाने के लिए दिया था. 2019में सांसद ने सदर अस्पताल परिसर में सांसद कोष से बने एआरटी सेंटर का उद्घाटन भी किया था. जिसका साक्ष्य बने भवन में लगा बोर्ड बना हुआ है. मगर इसके बाद भी केएमसीएच में स्थापित किये गये स्वास्थ्य विभाग का एआरटी सेंटर चल रहा है. अभी तक एआरटी सेंटर को सदर अस्पताल में सिफ्ट नहीं किया गया. इससे रोगियों को भारी परेशानी होती है.
Homeमधुबनी : सांसद कोष का 14 लाख एड्स रोगियों के काम नहीं...
मधुबनी : सांसद कोष का 14 लाख एड्स रोगियों के काम नहीं आ सका
0
204




