Featured

शहर में डीएम और एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च। 

मधुबनी आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत शहर में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम, एसपी, एसडीएम, डीएसपी व केंद्रीय अर्धसैनिक बल द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

यह फ्लैग मार्च शहर के मुख्य चौक, बाजार, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर गुज़रा। डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी योगेन्द्र कुमार कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों, असामाजिक तत्वों या चुनाव में बाधा डालने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस एवं सीएपीएफ के जवानों की संयुक्त उपस्थिति से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना देखी गई, वहीं संभावित उपद्रवियों को स्पष्ट संदेश गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम आनंद शर्मा ने आम जनता से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फ्लैग मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा का भरोसा देना है, बल्कि संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *