Featured

तीन खिलाड़ी नॉर्थ ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए चयनित।

तीन खिलाड़ी नॉर्थ ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए चयनित।
कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक।
दरभंगा के कराटे खिलाड़ियों ने एल.एन.एम.यू. इंटर कॉलेज कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 18 से 20 सितंबर तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद, तीन खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ ईस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है।

यह आगामी प्रतियोगिता 17 से 21 मार्च 2026 तक पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में आयोजित होगी।

चयनित खिलाड़ियों में मंजित कुमार (-50 किग्रा वर्ग), राधा कुमारी (-50 किग्रा वर्ग) और श्रुति सिंह (-61 किग्रा वर्ग) शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी कराटे स्कूल दरभंगा में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के सहयोग और कोच मुकेश मिश्रा के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा मंच है और वे पटियाला में पूरी मेहनत से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

बिहार कोच और स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव मुकेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल दरभंगा बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है। मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी पटियाला में भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *