Featured

मधुबनी में मास्टर प्रशिक्षकों को चुनाव से जुड़ा प्रशिक्षण:डीआरडीए सभाकक्ष में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम।

डीआरडीए सभाकक्ष में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, पीठासीन और मतदान कर्मियों की भूमिका समझाई गई।

मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
मधुबनी में विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण शुक्रवार को डीआरडीए के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विभागीय जांच नीरज कुमार ने मास्टर प्रशिक्षकों को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सभी कर्मियों को करना अनिवार्य है।

नीरज कुमार ने प्रशिक्षकों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रक्रिया को लेकर कोई शंका है, तो उसका समाधान अभी कर लें ताकि चुनाव के दौरान कोई समस्या न हो।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार घोष, राजेश कुमार रंजन, मो. नूरूल एन नूरी, सतीश चंद्र झा, कमलेश झा, मुर्शरफ हुसैन, पवन कुमार सिंह, प्रकाश सिंह बादल, शंकर प्रसाद सिंह और पवन कुमार ने मास्टर प्रशिक्षकों को पीठासीन पदाधिकारी, पी वन, पी टू और पी थ्री के कार्यों से अवगत कराया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. मनोहर झा, अव्यय कुमार, एजाज अहमद, अशोक कुमार चौधरी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *