Featured

सुल्तानपुर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान का शुभारंभ:स्वच्छता ही सेवा है 2025 अभियान के तहत दी गई जानकारी मोहम्मद नौशाद आलम।

अभियान के तहत छात्र-छात्राएं स्वच्छता की जानकारी प्राप्त करते और शपथ लेते हुए। सुल्तानपुर पंचायत के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में स्वच्छ बिहार अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा है 2025’ अभियान का शुभारंभ किया गया।

 

यह कार्यक्रम देसरी थाना क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर CLTS स्वच्छाग्रही और स्वच्छता पर्यवेक्षक शमशेर अली खां ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हाथ धोने के छह चरणों का विस्तार से प्रदर्शन किया और बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, विद्यालय और आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखेंगे।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्रनाथ सिंह, शिक्षक रमेश कुमार, शिक्षिका सुप्रिया गुप्ता, स्वाति राय और कुमारी प्रतिभा मंगलम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने अभियान की सफलता और छात्रों की भागीदारी की सराहना की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साफ-सुथरे वातावरण का निर्माण करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *