Featured

सहरसा जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न,सभी निर्विरोध चुनाव जीते।

सहरसा:  जिला क्रिकेट संघ का 2025-28 के लिए नयी कार्यकारिणी का चुनाव 08 सितंबर 25 को रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित होटल ड्रीम नाइट में चुनाव पदाधिकारी ब्रज किशोर शर्मा एवं बिहार क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुपौल जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार गुप्ता की उपस्थिति में आम सभा में संपन्न हुआ जिसमें सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार कात्यायन, सचिव पद पर विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव पद पर आशुतोष आनंद एवं कोषाध्यक्ष पद पर असफहान खान को सभी पदों पर केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

आम सभा में जिला क्रिकेट संघ के सचिव विश्वजीत बनर्जी ने बीते वर्ष की जिला क्रिकेट लीग, सुपर लीग, कैम्प एवं घरेलु मैचो का रिपोर्ट सदन में रखा साथ ही कोषाध्यक्ष असफहान खान ने बीते वर्ष के आय व्यय की रिपोर्ट को सदन में रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया साथ ही 2025-26 के लिए अनुमानित बजट को भी स्वीकृत किया गया. आम सभा में सर्व सम्मति से जिला क्रिकेट संघ के क्लब प्रतिनिधि के रूप में प्रमोद कुमार भारती एवं खिलाडी प्रतिनिधि के रूप में नसीम आलम को नोमिनेट किया गया।

आम सभा में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्याय आशीष कुमार कात्यायन, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान,ब्रह्मदेव कामत, बादल कुमार, गुलनियाज रब्बानी, मो चांद, अखिलेश कुमार झा,नसीम आलम, सुनील कुमार गुप्ता, सुमित कुमार, रिक्की कुमारी, सानू,तपन कुमार डे,सुमन कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *