Featured

बिहार में बेटी ने हथौड़ी से हमला कर पिता को मार डाला, बेड़ियों में जकड़ी रहती थी युवती।

मृतक की पहचान मनकोसी गांव निवासी करीब 70 वर्षीय कपिल मिस्त्री के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से हत्या की आरोपी बेटी 30 वर्षीय कंचन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है।

 

बिहार में बेटी ने हथौड़ी से हमला कर पिता को मार डाला, बेड़ियों में जकड़ी रहती थी युवती बिहार में खौफनाक वारदात हुई है। यहां एक बेटी ने हथौड़े से हमला कर अपने पिता की जान ले ली है। गया जी के बोधगया में विक्षिप्त बेटी ने हथौड़े से गर्दन पर हमला कर पिता को मार डाला। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रात में जब पिता घर में सो रहे थे तब उसी वक्त बेटी ने अपने बाप की हत्या कर डाली। वारदात बोधगया थाना क्षेत्र के मनकोसी गांव की है।

 

मृतक की पहचान मनकोसी गांव निवासी करीब 70 वर्षीय कपिल मिस्त्री के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से हत्या की आरोपी बेटी 30 वर्षीय कंचन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि 30 साल की कंचन मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। घर में उसे बेड़ियों में जकड़ कर रखा जाता था। लेकिन इस बार उसने हथौड़े से हमला कर अपने पिता की जान ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *